फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Fri, 15 Jan 2016 12:01 AM IST
जंगबहादुरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से अपने घर वापस लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जनपद हरदोई थाना पिहानी के ग्राम पंचमपुरवा निवासी मायाराम यादव का 20 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार वालों के अनुसार, 12 जनवरी को दिल्ली से घर के लिए चला, उसके पास गाजियाबाद से शाहजहांपुर का टिकट मिला। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव उदयपुर रेलवे क्रासिंग के निकट ट्रैक पर मिला। सूचना पर पसगवां पुलिस और जहानीखेड़ा (हरदोई) पुलिस मौके पर पहुंची। पसगवां पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता मायाराम और भाई सर्वेश कुमार, रामासरे ने बताया 13 जनवरी की शाम लगभग छह बजे अशोक का फोन आया था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने पुलिस की मदद से खोजबीन शुरू की, लेकिन अशोक का पता नहीं चला। सुबह रेलवे के कीमेन आशाराम ने शव को देखा तथा सूचना गांव वालों की दी। मृतक अशोक कुमार के जूते  घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर तालाब के किनारे मिले। कपड़े भी भीगे थे, जबकि ट्रैक पर पानी नहीं था। मृतक अशोक कुमार की शादी 17 फरवरी को होनी थी। मृतक की जेब से 32 सौ रुपये और मोबाइल भी मिला है। एसओ पसगवां अनिल कुमार शाही का कहना है कि घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें