फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने मजदूर को रौंदा

Wed, 17 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थानगांव में सुंदर नगर के समीप रोडवेज बस ने मजदूर को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह मजदूरी कर लखनऊ से घर आ रहा था। बस से उतरते समय यह हादसा हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थानगांव के जैतहिया मजरा गोलोक कोडर निवासी माया प्रकाश चौहान (45) पुत्र लक्ष्मण एक माह पूर्व मजदूरी करने लखनऊ गया था। बुधवार सुबह माया पैसे कमाकर बस से घर आ रहा था।

सुंदर नगर के समीप बस से उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे माया की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मानें तो हादसे में रोडवेज बस चालक व परिचालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


वह बस से उतर भी नहीं पाया था, लेकिन चालक ने बस आगे बढ़ा दी। उधर, हादसा देख ग्रामीणों ने थानगांव पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सूर्यबली पांडेय ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें