फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Mon, 30 Nov 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा इलाके में एक विवाहिता की रविवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वाले घटना को फांसी लगा कर आत्महत्या करना बता रहे हैं, जबकि मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास व ससुर को नामजद किया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। रेउसा इलाके के सिकरोहर कलां गांव निवासी फूलमती (22) पत्नी रमेश कुमार की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

ससुराल वालों का कहना है कि फूलमती ने फांसी लगा कर जान गवां दी। सूचना पाकर सकरन इलाके के इटव्वा मजरा पिपरा गांव से पहुंचे मृतका के पिता रामलखन ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि तीन साल पूर्व उसने बेटी की शादी की थी।
विज्ञापन


उसकी बेटी से दहेज में बेड व सोने की चेन मांगी जा रही थी। मांग पूरी न होने के कारण उसकी पुत्री को ससुराल वालों ने मार डाला। उसका कहना है कि जब वह गांव पहुंचा तो उसकी पुत्री की लाश घर में पड़ी थी और ससुराल वाले नदारद थे।

उसने पुत्री के पति रमेश कुमार, ससुर रामआसरे व सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। एसओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। लाश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें