फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी महिला

Sat, 18 Nov 2017 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा में आग की चपेट में आकर एक महिला बुरी तरह से झुलस गई है। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला खाना बनाते समय आग की चपेट में आई है।  ग्राम परसदा निवासी दयाशंकर की पत्नी सुमन देवी (27) शनिवार को चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच उसके कपड़े आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


इससे पहले कि सुमन देवी कुछ समझ पाती, वह लपटों में घिर गई। पुकार सुनकर परिवार के सदस्य दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सुमन देवी बुरी तरह से झुलस चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है। डॉक्टरों ने सुमन देवी के मजिस्ट्रेटी बयान के लिए शहर कोतवाली पुलिस को सूचना भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें