खैराबाद थाना क्षेत्र में एक महिला की मंगलवार रात छत से गिरकर मौत हो गई। बताते हैं कि खैराबाद इलाके के सुजावलपुर गांव निवासी मायावती (50) पत्नी गोबरे मंगलवार रात छत पर सो रही थी।
करीब आधी रात आई आंधी के दौरान वह छत से उतरने लगी। इसी बीच अचानक वह छत से नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे आननफानन में सीएचसी खैराबाद ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिवारीजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर लेकर चले गए। पुलिस घटना की जानकारी से इन्कार कर रही है।