फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की नाक काटी

Thu, 23 Jul 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर शराबी पति ने पत्नी की नाक काट दी। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


उसे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज हो गई है। ग्राम जोगिहार निवासी भगौती प्रसाद बुधवार रात नशे में धुत होकर घर पहुंचा।
विज्ञापन


पत्नी नन्ही देवी (40) ने विरोध जताया तो वह भड़क गया और उसे पीटने लगा। इसी बीच घर से चाकू निकाल लाया और उसकी नाक पर प्रहार कर दिया।

नाक कटते ही वह घायल होकर गिर गई। इस पर आरोपी पति मौके से भाग गया। उसे गंभीर हालत में मिश्रिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

उधर घटना के संबंध में महिला के पिता शिवराम ने पुलिस को बताया कि भगौती नशे का आदी है। विवाद के चलते पुत्री नन्ही को मायके में ही रोक लिया था।

15 दिन पहले दामाद भगौती ससुराल पहुंचा और नन्ही देवी को विदा करा लाया था। पिता ने दामाद भगौती प्रसाद के खिलाफ मिश्रिख कोतवाली में तहरीर दी है।

प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर पर भगौती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें