फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में मारपीट गर्भवती की जान गई

Thu, 10 Mar 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
संदना के नैतनवा मजरा देउरी कैल गांव में एक गर्भवती को परिवार में हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने पीट दिया। जिससे महिला और गर्भ में पल रहा बच्चा जख्मी हो गया। घायल महिला ने बुधवार शाम दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतका के पति व मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गांव निवासी किरन देवी (25) पत्नी रामलखन का परिवार की ही कुछ महिलाओं से विवाद हो गया था। बात बढ़ने पर महिलाओं व उनके घर के पुरुषों ने मिलकर मंगलवार को किरन पर हमला कर दिया। पिटाई के बाद उसे रास्ते पर लाकर फेंक दिया गया।
विज्ञापन


महिला करीब तीन माह की गर्भवती थी।  पिटाई से जख्मी किरन की बुधवार शाम घर में ही मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसकी मौत होने के बाद फिर से मृतका के पिता किशन ने थाने में तहरीर दी है।

जिसके आधार पर पुलिस ने परिवार के ही छोटा, टिक्कन, मुनेंद्र, नरेंद्र, मजनू व रमाकांत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ संदीप सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें