फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो युवकों ने दम तोड़ा

Sun, 29 Nov 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद इलाके के धनीपुर गांव के निकट हाईवे पर रविवार सुबह जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से टेंपो चालक की मौत हो गई। वहीं मिश्रिख क्षेत्र में पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

शहर कोतवाली इलाके के तरीनपुर निवासी अरविंद राठौर उर्फ पंकज राठौर (30) पुत्र बुद्धाराम टेंपो चलाता था। परिवारीजनों के मुताबिक रविवार को वह टेंपो लेकर खैराबाद में धनीपुर के पास हाईवे से गुजर रहा था।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे आननफानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा मछरेहटा इलाके के बिजवामऊ गढ़ी गांव निवासी मुन्ना सिंह (45) रविवार दोपहर बाइक से मिश्रिख जा रहा था। मिश्रिख-मछरेहटा मार्ग पर लश्करपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने मुन्ना को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


लोगों ने उसे सीएचसी मिश्रिख पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान मुन्ना ने भी दम तोड़ दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें