फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Thu, 29 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बुजुर्ग महिला की पिसावां क्षेत्र में बाइक से गिरकर मौत हो गई। वहीं, बिसवां इलाके में बाइक की टक्कर से एक युवक की लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार को मौत हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


मिश्रिख के दौलतपुर निवासी शशिबाला (60) पत्नी शिव कुमार गुरुवार सुबह बेटे के साथ बाइक पर बैठकर हरदोई के पिहानी रिश्तेदारी में जा रही थी। इस बीच जब वह मिश्रिख-पिसावां मार्ग पर पिसावां इलाके में पहुंची, तभी अचानक वह बाइक से गिर गई। उसे फौरन पिसावां सीएचसी ले जाया गया।

वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिसवां इलाके के सांडा निवासी अपूर्व मिश्रा (30) पुत्र गिरीश चंद्र मिश्र का बुधवार रात सांडा-बिसवां मार्ग पर बाइक से घर जाते समय दूसरी ओर से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई थी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें