फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मिनट में तीन को उतारा मौत के घाट

Thu, 08 Jun 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्या - फोटो : SELF
विज्ञापन
वारदात की फुटेज देखकर पुलिस अंदेशा जता रही है कि बदमाश प्रोफेशनल किलर हैं। महज दो मिनट में ही बदमाशों ने तीन की हत्या कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दे डाला। 
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो मंगलवार रात 9:56 पर सुनील दुकान बंद करने के बाद बाइक से अपने घर पहुंचा था।

उसने बाइक रोकी ही थी, कि पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया। बैग लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने सुनील पर फायर झोंक दिया। घर के बाहर फायर व चीख सुनते ही घर में मौजूद पत्नी कामिनी व पुत्र ऋतिक घर के बाहर आए। प

ति को घायल देख पत्नी एक बदमाश से भिड़ गई। पुत्र भी बदमाशों पर टूट पड़ा। इस पर बदमाश परिवार के तीनों सदस्यों को गोली मारने के बाद बैग लूटकर फरार हो गए। 9:58 पर बदमाश मौके से भाग निकले।  
विज्ञापन


कोई तो घर से निकला होता
मेरा परिवार बच सकता था, काश! कोई तो मदद को आता। पुत्री रिचा व सोनम अपने परिवार को खोने के बाद फफक कर रोते हुए यही बात दोहरा रहीं थीं। दोनों बहनों का कहना था कि यदि मोहल्ले के लोगों ने जरा भी हिम्मत दिखाई होती, कोई समय से मदद के लिए पहुंच जाता, तो शायद उनके माता, पिता व भाई की जान न जाती। रिचा बोलीं लोग भले ही बदमाशों का सामना न करते, लेकिन बदमाशों के जाने के बाद अगर समय से कोई उनके घायल मां, पिता व भाई को अस्पताल पहुंचा देता तो शायद उनकी जान बच जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें