मिश्रिख कोतवाली इलाके के दरोगापुरवा के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए। दूसरी बाइक वाला भाग निकला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पिसावां इलाके के पिपरी निवासी राममूर्ति (32) व पुष्पा (35) पत्नी पप्पू, पिसावां क्षेत्र के ही गड़ासा गांव निवासी उर्मिला (32) पत्नी रामचंद्र बुधवार को बाइक पर सवार होकर मिश्रिख जा रहे थे। इसी दौरान मिश्रिख क्षेत्र के दरोगापुरवा के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार राममूर्ति की बाइक में पीछे से टक्कर मार कर निकल गया, जिससे राममूर्ति व उसकी बाइक पर सवार दोनों महिलाएं जख्मी हो गईं। तीनों लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।