फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों से पार किया डेढ़ लाख का माल

Mon, 12 Jun 2017 10:40 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तालगांव इलाके के मिरकिल्लीपुर गांव में चोरों ने रविवार की रात दो घरों पर धावा बोल कर नकदी, जेवर सहित करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तालगांव इलाके के मिरकिल्लीपुर गांव निवासी बबलू ने बताया कि रात को चोरा पीछे की दीवार फांद कर घर के अंदर दाखिल हो गए। जिसके बाद चोरों ने साढ़े नौ हजार की नकदी, 30 हजार की नकदी सहित लगभग 50 हजार का माल पार कर दिया।

इसके अलावा गांव के ही ज्ञानेंद्र के यहां से भी चोरों ने कमरे का ताला तोड़ कर 20 हजार की नकदी, जेवर सहित करीब एक लाख का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को बताया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें