फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार यात्रा पर गया और चोर ले उड़े लाखों का माल

Thu, 04 Aug 2016 11:17 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के दुर्गापुरवा के एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़ बुधवार रात चोरों ने जेवर, नकदी, कपड़े आदि लाखों रुपये का माल पार कर दिया। पड़ोसियों ने सुबह ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी। परिवार इस समय तीर्थयात्रा पर गया हुआ है। उसे भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


शहर के दुर्गापुरवा निवासी संजय राठौर अपने परिवार के साथ एक धार्मिक स्थल की यात्रा पर गया हुआ है। उसके मकान में ही किराना की बड़ी दुकान है। बुधवार रात मकान खाली होने के चलते चोरों ने ताला तोड़ दिया। माना जा रहा है कि ताला तोड़ चोरों ने घर से जेवर, नकदी, कपड़े आदि लाखों का माल पार कर दिया।

चोरों ने कितने का माल चुराया है, इसकी सही जानकारी संजय के आने पर ही हो सकती है। सुबह पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। पुलिस का कहना है कि गृहस्वामी को भी सूचना दे दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें