फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख का माल ले उड़े

Sun, 18 Oct 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने थाने से महज पचास मीटर की दूरी पर स्थित पांच दुकानों से नकदी, कैमरा, डीजे मशीनें समेत दो लाख से अधिक का माल पार कर दिया। चोरों ने बड़े इत्मिनान से अंडे बनाकर भी खाए, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी।  
विज्ञापन


पसनैका गांव निवासी सर्वेश की थाने के पास फोटोग्राफी की दुकान है। दुकान में चोरों ने शनिवार रात नकब लगाकर वहां रखा कैमरा, जूते-चप्पल व 10 हजार की नकदी समेत लगभग 35 हजार रुपये का माल पार कर दिया।

अनिल राठौर की राठौर टेंट व लाइट हाउस से चोरों ने 4 डीजे मशीनें समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल शटर का ताला तोड़ कर पार कर दिया। अंडा व्यापारी इलियास की दुकान का ताला तोड़कर अंडा, बर्तन, गैस सिलेंडर व नकदी समेत पांच हजार का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


टायर रिपेयरिंग करने वाले इश्तियाक की दुकान से दस हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। पान की दुकान लगाने वाले सुधाकर मिश्रा की दुकान से पांच हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।

चोर इतने निडर थे कि फोटोग्राफर की दुकान के पीछे बैठकर अंडा बनाकर खाया, लेकिन थाने में तैनात पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। एसओ का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें