फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ समेत चार लोगों पर दर्ज हुआ केस

Sun, 18 Oct 2015 10:45 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में रविवार को एसओ कटरा बाजार समेत चार लोगों के खिलाफ कटरा बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अमर उजाला में रविवार के अंक में रेप पीड़िता को सुलह के लिए धमकाने वाले एसओ पर केस दर्ज करने के आदेश से प्रकाशित खबर का असर यह रहा कि रविवार को ही पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी।
विज्ञापन


कटरा बाजार थाने में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीया युवती ने कहा कि उसकी मंगनी एक गांव के रहने वाले जियाउल हक के साथ तय हुई थी।

मंगनी की रस्म में उसने तीन लाख रुपये दिए थे। इसके बाद मंगनी का हवाला देकर जियाउल ने उससे संबंध बनाए और सऊदी अरब चला गया।

सऊदी अरब से लौटने के बाद जियाउल व उसके पिता जाफर, माता किस्मतुल ने शादी करने से इन्कार कर दिया तो युवती ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

इससे नाराज होकर 26 सितबंर को जब वह घर में अकेली थी, तभी रात आठ बजे जियाउल ने घर में घुसकर उसे मारपीटा और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता जब केस दर्ज कराने थाना कटरा बाजार गई तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी और सुलह करने का दबाव बनाया। सुलह न करने पर थानाध्यक्ष कटरा बाजार ने युवती के पिता व भाई को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर रविवार को थानाध्यक्ष कटरा बाजार शशिकांत यादव के खिलाफ सुलह के लिए दबाव बनाकर धमकाने व जियाउल के पिता जाफर और माता किस्मतुल के शादी से इन्कार करने व जियाउल के खिलाफ थाना कटरा बाजार में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें