फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख की चोरी

Thu, 15 Dec 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
विज्ञापन
चोरों ने बुधवार रात एक ग्रामीण के घर से 50 हजार रुपये, 400 ग्राम सोने के आभूषण व पांच किलो चांदी के जेवर समेत करीब 40 लाख का माल पार कर दिया। गृहस्वामी को रात ढाई बजे चोरी की सूचना हुई।  
विज्ञापन
करीब 4 घंटे बाद कोतवाली पुलिस के साथ सीओ मौके पर पहुंचे और जांच की। सूचना पर फॉरेंसिक, डॉग स्क्वायड टीम भी आ गई। मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
महमूदाबाद के अजीमाबाद मजरा बाबूपुर निवासी रामसागर बुधवार कमरे के बाहर सो रहे थे। इसी बीच चोर छत पर चढ़कर आंगन में उतर गए। चोरों ने घर के दरवाजे अंदर से बंद अलमारी का ताला तोड़ दिया। साथ ही घर में रखे बक्सों को भी खंगाल डाला।
विज्ञापन

    चोर अलमारी में रखे 50 हजार, चार सौ ग्राम सोने व पांच किलो चांदी के जेवरात समेत लगभग 40 लाख का माल उठा ले गए। रात ढाई बजे रामसागर की पत्नी आशा को चोरी होने की खबर लगी। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी उठ गए।
    छानबीन की तो कपडे़ व जेवरों के खाली डिब्बे घर से कुछ दूर पड़े मिले। चोरी की सूचना के करीब चार घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें