खैराबाद थाना क्षेत्र के लड्डूपुर में सोमवार रात चोरी करने के बाद एक घर से चोरी कर बकरी उठा भाग रहे बदमाश को पकड़ना एक युवक को महंगा पड़ गया। साथी को दबोचे जाने पर बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी और बकरी चोर साथी को छुड़ा ले गए। घटना अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। गोली लगने से जख्मी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
खैराबाद के लड्डूपुर निवासी प्रहलाद के घर रात को चोर घुस गए। जिसके बाद चोरों ने इसके यहां से साइकिल, चार हजार की नगदी आदि चोरी कर ली। इसके बाद पड़ोस के घनश्याम के यहां घुस गए। यहां से चोर उसकी बकरी व मोबाइल चोरी कर रहे थे। इसी बीच घनश्याम की नींद खुल गई। उसने बकरी उठाते देखकर चोर को दबोच लिया। अपने साथी को दबोचा देखकर अन्य साथियों ने गृहस्वामी घनश्याम पर फायर कर दिया, जिससे घनश्याम घायल हो गया। इस पर बदमाश वहां से भाग निकले।
जख्मी युवक को आननफानन परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। सूचना पाकर खैराबाद पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।