महोली जा रहे बाइक सवार दो लोगों को कोतवाली के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना के बाद कार सवार लोग वाहन लेकर भाग निकले। ग्रामीणों के मुताबिक युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सकलपुर गांव निवासी सोनेलाल (20) पुत्र रामलाल गांव के ही अपने रिश्तेदार प्रभात (26) पुत्र मोहन के साथ रविवार को बाइक से महोली जा रहा था।
जब दोनों महोली कोतवाली के निकट पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार कार बाइक में टक्कर मारकर निकल गई। हादसे में सोनेलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गुड्डू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।