फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो से कुचलकर युवक की जान गई

Mon, 28 Dec 2015 11:06 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट में हाईवे पर नेरी कलां के पास तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी से कुचलकर लखीमपुर के युवक की मौत हो गई। वहीं, इमलिया सुल्तानपुर इलाके मेें आठ दिन पूर्व ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए अधेड़ व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के लालनपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार (23) पुत्र सुरेंद्र अपने रिश्ते के मामा खीरी के मितौली इलाके के गोपालपुर दरी गांव निवासी मनोज (28) पुत्र बालकराम के साथ अपनी बहन के यहां तरीनपुर आया था। जहां से रविवार शाम दोनों लोग बाइक से महोली क्षेत्र के चमखर गांव जा रहे थे।

रास्ते में रामकोट क्षेत्र में हाईवे पर नेरी गांव के पास लघुशंका करने के लिए दोनों लोग रुके थे। बताते हैं कि मनोज लघुशंका कर रहा था और जितेंद्र हाईवे किनारे बाइक के पास खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी जितेंद्र को टक्कर मारते हुए निकल गई।
विज्ञापन


हादसे में जितेंद्र जख्मी हो गया। इस पर मनोज ने रिश्तेदारों को सूचना दी और जख्मी जितेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, इमलिया सुल्तानपुर इलाके के नानकपुर गांव निवासी खूबचंद (48) पुत्र उजागर आठ दिन पूर्व गांव में ही ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया था।

हालत बिगड़ने पर परिवारीजन ने शनिवार को खूबचंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें