फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक पर मिली किशोरी की लाश

Tue, 09 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली कोतवाली इलाके में मंगलवार सुबह एक किशोरी का शव रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि रेप के बाद उसकी हत्या कर शव ट्रैक पर फेंक दिया गया होगा। जीआरपी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


महोली रेलवे स्टेशन व आउटर के बीच मंगलवार सुबह एक किशोरी का शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर  जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच की। जीआरपी के मुताबिक किशोरी की उम्र करीब तेरह साल के आसपास है।

घटनास्थल से चप्पलें भी मिलीं हैं। उसके सिर के अगले हिस्से में गहरा जख्म है। हालांकि लोग आशंका जता रहे हैं कि किशोरी के साथ रेप किया गया फिर हत्या कर शव रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच कर कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें