फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार डंपर ने वृद्धा को रौंदा

Mon, 16 Oct 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली कोतवाली क्षेत्र में बीते चौदह घंटे में अलग अलग स्थानों पर दिल को दहला देने वाले सड़क हादसे हुए। सोमवार की दोपहर महोली कस्बे के करीब ही नेशनल हाईवे पर एक वृद्धा सड़क पार करते समय तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। वृद्धा टायर में इस कदर फंसी, कि उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। हाईवे पर करीब 200 मीटर तक वृद्धा के शरीर के टुकड़े बिखर गए।
विज्ञापन


दूसरा हादसा सोमवार की देर रात नेरी गांव के निकट हाईवे पर हुआ। इसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार लखनऊ जिले का निवासी है, जो अपनी ससुराल लखीमपुर जिले के कस्बा मोहम्मदी जा रहा था।
महोली कस्बे के निकट हाईवे पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी ब्रिज के निकट सोमवार की दोपहर एक वृद्धा सड़क पार कर रही थी। इसी बीच ब्रिज की निर्माण सामग्री ढो रहा एक डंपर उधर से गुजरा।
विज्ञापन


इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, डंपर ने वृद्धा को रौंद दिया। वृद्धा टायर के नीचे ऐसे पहुंची, कि उसका शरीर डंपर के पिछले टायर में उलझकर रह गया। हो हल्ला मचा तो डंपर चालक वाहन रोकने के बजाय भगाने लगा। इससे टायर में फंसी वृद्धा के शरीर क्षतविक्षत हो गया। यह देख लोगों ने जब डंपर का पीछा किया, तब डंपर चालक 200 मीटर दूर वाहन हाईवे पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हाइवे पर 200 मीटर तक उसके शरीर अंग बिखरे हउ थे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से एकत्र किया। वृद्धा ने मटमैले रंग की धोती पहन रखी थी, जो खून में इस कदर सरोबार हो गई थी, कि उसके रंग को पहचान पाना मुश्किल हो गया था। उसकी उम्र 60 वर्ष के करीब बताई जा रही है।

दूसरी घटना नेरी गांव के निकट हाईवे पर हुई। लखनऊ के मोहनलाल गंज निवासी श्रवण कुमार (27) की ससुराल लखीमपुर जिले के मोहम्मदी कस्बे में थी। रविवार की रात श्रवण कुमार अपनी बाइक से ससुराल के लिए चला। रास्ते में महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेरी के निकट नेशनल हाइईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार श्रवण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में टक्कर किस वाहन ने मारी, इस बात का पता नहीं लगाया जा सका है। हादसों के संबंध में प्रभारी निरीक्षक बीक े सिंह ने बताया कि ओवर ब्रिज के निकट हुए हादसे में टक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। नेरी के निकट हुए हादसे में यह पता नहीं चल सका है कि बाइक को टक्कर किसने मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें