फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने पिया जहर, हालत गंभीर

Mon, 30 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
gfcg - फोटो : getty images
विज्ञापन
घर वालों के रवैये से आहत प्रेमी युगल ने जहर पी लिया। हालत खराब होने पर दोनों को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। नाबालिग प्रेमी युगल ने जाति-बंधन आड़े आने और बढ़ते दबाव से आहत होकर यह कदम उठाया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र कमलापुर के एक गांव में रहने वाले एक समुदाय के किशोर का प्रेम प्रसंग पड़ोस के दूसरे समुदाय की किशोरी से चल रहा है। किशोरी के परिवारीजनों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने किशोर व उसके परिवारीजनों को धमकाया। इसके बाद परिवारीजनों ने किशोर को मजदूरी के लिए लखनऊ भेज दिया।

एक सप्ताह पहले बीमारी की हालत में किशोर लखनऊ से घर आया था। रविवार दोपहर वह घर से निकला था। आधे घंटे बाद खेत में दोनों के बेहोश पड़े होने की जानकारी घर वालों को मिली। इस पर दोनों के घर वाले वहां पहुंचे। किशोर के परिवारीजन उसे कस्बे में एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक लेकर गए।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। उधर, किशोरी को उसके परिवारीजन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राम अवतार यादव ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। एसओ ने बताया कि इस संबंध में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

किशोर की मां का आरोप है कि किशोरी के घर वाले उसके बेटे को गांव से हटा देने का लगातार दबाव बना रहे थे। इसी से घबराकर उसने अपने बेटे को मजदूरी के लिए लखनऊ भेज दिया। रविवार को घटना के बाद वह तहरीर लेकर थाने गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें