फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Tue, 04 Aug 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव मंगलवार सुबह रेल पटरी पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। वह कस्बे के रगांधी डिग्री कॉलेज से स्नातक कर रहा था।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी अमर कश्यप (22) मंगलवार सुबह घर से टहलने निकला था। काफी देर बाद भी उसके घर न लौटने पर परिवारीजन चिंतित हो उठे। उधर, कुछ देर बाद लोगों ने बिसवां रेलवे क्रॉसिंग के निकट पटरी पर अमर का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा देखा।

खबर फैलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस की मानें तो युवक टहलते समय रेल पटरी पार कर रहा होगा। उसी समय ट्रेन की चपेट में आकर वह कट गया।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने बताया कि अमर कस्बे के गांधी डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र था और पढ़ने में भी काफी तेज था। परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन इस घटना ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें