फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोली में तनाव

Fri, 26 Jun 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव की रंजिश में महोली के बड़ागांव में हुए खूनी संघर्ष के बाद शुक्रवार को भी क्षेत्र में तनाव बरकरार रहा। वहीं देर शाम पुलिस ने मामले में आरोपी सतीश व मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गुरुवार को यहां मामूली विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में तीन की मौत हो गई थी। वहीं चार लोग जख्मी हो गए थे। वारदात के अगले दिन शुक्रवार को भी बड़ागांव में तनाव दिखा। गांव के कई परिवार अपने घरों को नहीं लौटे। उनके घरों में ताला लटके रहे।

डीआईजी आरके चतुर्वेदी ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ मृतक के परिवारीजनों से मुलाकात की। पूरा गांव अभी भी छावनी में तब्दील है।

बड़ागांव मुख्य चौराहा हो या फिर गांव की गलियां। हर जगह खाकी की दस्तक नजर आ रही है। गांव में मातमी सन्नाटा और खामोशी छाई है। पुलिस कार्रवाई के डर से कई परिवार घरों में ताला लगाकर रिश्तेदारी में चले गए हैं। वहीं इस मामले में पुलिस ने देर शाम दो आरोपी सतीश व मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


घटना से पूरा गांव स्तब्ध था। लोग कह रहे थे कि जरा सा बर्दाश्त कर लेते तो शायद दोनों परिवारों को ऐसा दिन नहीं देखना पड़ता। शव की अंतिम यात्रा में भी लोगों का हुजूम उमड़ा। जितेंद्र मिश्र काफी मिलनसार छवि के थे। उनकी मौत की खबर जिसने भी सुनी वह स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें