फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटा, चार घायल

Thu, 15 Oct 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बिसवां मार्ग पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार टेंपो अचानक पलट पलट गया। इसमें टेंपों में सवार दो महिलाएं समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।
विज्ञापन


हादसे के बाद घबराया चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग निकला। इस बीच चौराहे पर मौजूद दुकानदारों ने आननफानन टेंपों को सीधा कर दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया।

गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे महमूदाबाद से सवारी भरकर जा रहा एक टेंपो बिसवां मार्ग पर बिलौली बाजार चौराहे पर जन कल्याण माध्यमिक विद्यालय के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में टेंपो में सवार पुष्पा देवी (35) पत्नी सुरेश निवासी बेलहरी थाना रामपुर कलां, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री मालती देवी (38) पत्नी परमानंद निवासी ग्राम पहला थाना रामपुर कलां व महमूदाबाद तहसील में तैनात राम कुमार भार्गव (45) पुत्र लल्लूराम निवासी पहला, सीता चिल्ड्रेन एकेडमी का छात्र ऋषि वर्मा (11) निवासी बिलौली बाजार उसके नीचे दब गए।

हादसे के दौरान चालक मौके से भाग निकला। हालांकि शोर सुनकर आसपास के लोगों ने टेंपो सीधा कर घायलों को किसी तरह बाहर निकाला।

एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी ऋषि व रामकुमार को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें