फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, किशोरी की मौत

Tue, 21 Mar 2017 10:58 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में छावनी पुलिया के पास मंगलवार को गन्ना लदे ट्रक ने ट्रिपलिंग कर दवा लेने जा रहे बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी किशोरी ट्रक के पहिये के नीचे आ गई जिससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि बाइक सवार दोनों युवक जख्मी हो गए। उन्हें लहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। दुर्घटना की खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। 

 हरगांव के बाकीपुर निवासी गंगाराम (45) पुत्र छोटेलाल अपने परिवार की ही नंदिनी (14) पुत्री प्रेमशंकर व हरगांव के रेवना निवासी रिश्तेदार विवेक (20) पुत्र भोलानाथ के साथ सकरन के कल्ली गांव में दवा लेने गए थे। दवा लेकर तीनों एक ही बाइक से मंगलवार शाम चार बजे लौट रहे थे।
विज्ञापन


जब ये लोग लहरपुर में छावनी पुलिया के पास पहुंचे, तभी गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार नंदिनी ट्रक के पहिये के नीचे आ गई, जिससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि बाइक सवार गंगाराम व विवेक भी जख्मी हो गए। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। दोनों युवकों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने आननफानन सीएचसी लहरपुर पहुंचाया। ग्रामीणों की मानें तो बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। वहीं पुलिस ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें