फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने किशोर को रौंदा

Wed, 20 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में चिरौला के पास कठिना नदी की तलहटी में अवैध रूप से खनन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने किशोर को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


 वह अपने साथियों के साथ नदी किनारे खेल रहा था, तभी चपेट में आ गया। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी मौके पर छोड़ भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।

महोली के चिरौला गांव निवासी देवेंद्र (14) पुत्र बालक गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ कठिना नदी की तलहटी में खनन वाले स्थान के पास खेल रहा था। इसी दौरान खनन कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां से निकल रही थी।
विज्ञापन


 चालक ने ट्रैक्टर- ट्रॉली को बालू में फंसने से बचाने के लिए वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। इससे पास में ही खेल रहा देवेंद्र ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।

 ट्रैक्टर ने किशोर को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक भाग निकला। देवेंद्र पिसावां के बाबूराम हायर सेकेंड्री स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था।

 खनन करने वाला वाहन चिरौला गांव के ही सुंदर का था। ग्रामीणों की मानें तो हादसे के समय और वाहन को सुंदर का ही पुत्र चला रहा था। घटना की खबर पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर अशोक पांडेय का कहना है कि ट्रैक्टर से कुचल कर किशोर की मौत हुई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में खनन कर बालू भरकर ले जाई जा रही थी। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें