फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर शिक्षक से 80 हजार की लूट

Fri, 02 Jun 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोली कोतवाली इलाके के नियाजपुर मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा व चाकू दिखा कर एक शिक्षक से 80 हजार की नकदी लूट ली। लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


शिक्षक बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहा था। पुलिस को सूचना दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं किया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।  

महोली के चैनूपुर गांव निवासी रामऔतार सोनकर बसारा गांव में तैनात है। बताते हैं कि गुरुवार शाम वह महोली स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से 80 हजार रुपये निकाल कर पहले बड़ागांव पहुंचा।
विज्ञापन


उसके बाद बड़ागांव में अपनी साइकिल लेकर मस्जिद गांव पहुंचा। भंडार की दुकान पर खरीदारी के बाद साइकिल से वह गांव जा रहा था। जब वह महोली इलाके में नियाजपुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके असलहा व चाकू दिखा कर रोक लिया।

जिसके बाद बदमाशों ने उसके पास से 80 हजार की नकदी लूट ली। लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग निकले। इसके बाद पीड़ित ने डायल-100 पर सूचना दी। सूत्र बताते हैं कि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। पुलिस पीड़ित को गाड़ी में लेकर जांच के नाम पर इधर उधर घूमा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें