फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से ट्रिपलिंग कर रहे छात्र जख्मी

Wed, 02 Mar 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में सुमित्रा मांटेसरी स्कूल के निकट मंगलवार शाम एक निजी स्कूल की बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीन छात्र जख्मी हो गए। एक छात्र को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीसरा छात्र मामूली जख्मी होने के कारण अपने घर चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।

शहर के सिविल लाइन निवासी तुषार मिश्रा (17) पुत्र स्व. प्रदीप, शहर के शिवपुरी निवासी रूपेश भार्गव (18) पुत्र मुनेंद्र व कार्तिकेय बाइक से कहीं जा रहे थे। जब ये तीनों शहर के सुमित्रा मांटेसरी स्कूल के करीब पहुंचे, तभी चौराहे के पास एक निजी स्कूल की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार तीनों छात्र जख्मी हो गए। तुषार व रूपेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से तुषार को चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा रेफर कर दिया। बताते हैं कि घटना में कार्तिकेय को मामूली चोटें आईं हैं। जिसके कारण वह मौके से ही घर चला गया।

खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार युवकों ने अगर हेमलेट लगा रखा होता तो ज्यादा चोट न लगती।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें