फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत

Tue, 09 Feb 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल से स्कूल जा रहे 5वीं के छात्र को मंगलवार सुबह रामपुर कलां इलाके में सरैया मार्ग पर एक ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


इससे गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। हालांकि खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दमकल टीम की मदद से लपटों पर समय रहते काबू पा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया।

रामपुर कलां क्षेत्र के लौना गांव निवासी विकल्प कुमार (11) पुत्र पवन कुमार मौर्य सरैया के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा-पांच का छात्र था। मंगलवार सुबह विकल्प साइकिल से स्कूल जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह रामपुर कलां-सरैया मार्ग पर गौरा गांव के करीब पहुंचा, तभी ट्रक ने उसे रौंद दिया। ट्रक के पहिये के नीचे आने से शव बुरी-तरह क्षत-विक्षत हो गया था। ग्रामीणों को आता देख ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
उसके परिवारीजन भी पहुंच गए।

उधर, हादसे से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। थोड़ी ही देर में खबर पाकर वहां थाने से काफी फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने दमकल टीम को भी बुला लिया। दमकल टीम ने कुछ ही देर में ट्रक में लगी आग पर काबू पा लिया।

एसडीएम महमूदाबाद अजय कुमार सिंह व सीओ बीबी राय ने मृतक के परिवारीजन व ग्रामीणों को समझाकर किसी तरह शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें