फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्रा को रौंदा 

Tue, 29 Nov 2016 11:20 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा पूनम को मंगलवार सुबह गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बिसवां मार्ग पर टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके से भाग रहे ट्रैक्टर चालक को आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


छात्रा कस्बे के गांधी डिग्री कॉलेज से बीए कर रही थी। जानकारी होने पर कॉलेज में शोक सभा हुई। सिधौली के हनुमापुर गांव निवासी पूनम (20) पुत्री अयोध्या सिधौली के गांधी डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

रोज की तरह पूनम मंगलवार सुबह साइकिल से कॉलेज जा रही थी। जब वह बिसवां मार्ग पर हुसैनगंज पुलिया के निकट पहुंची तभी एक गन्ने से भरी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन


जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते, छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके से गाड़ी लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने दबोच लिया। वहीं खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। हादसे की जानकारी होने पर कॉलेज में भी शोक की लहर दौड़ गई। कॉलेज में दो मिनट का मौन रख छात्रा को श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें