फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे के विवाद में चलीं लाठियां, चार जख्मी

Sat, 17 Jun 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संपत्ति बंटवारे को लेकर एक व्यक्ति ने परिवार वालों के साथ मिलकर दो सगे भाई सहित चार लोगों को धारदार हथियार व लाठियों से पीटकर जख्मी कर दिया। घायलों में दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि दो अन्य लोगों का सीएचसी लहरपुर में इलाज कराया गया। सूचना पुलिस को दे दी गई है। 
विज्ञापन


लहरपुर के पप्पू व सोनेलाल के बीच संपत्ति बंटवारे का विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। जिसके बाद सोनेलाल ने अपनी पुत्री सुनीता, पत्नी जयदेवी, बेटे संजय व अनुज के साथ मिलकर पप्पू के परिवार वालों पर लाठियों व धारदार हथियार से हमला कर दिया।

इस हमले में पप्पू के अलावा उसका भाई अरविंद, पिता मेवालाल, अरविंद की पत्नी सुखदेई जख्मी हो गई। इन लोगों को सीएचसी लहरपुर ले जाया गया, जहां से पप्पू व अरविंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें