फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में लापता अधेड़ का कंकाल मिला

Fri, 06 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रहस्यमय हालात में लापता हुए एक अधेड़ का कंकाल गांव के बाहर बरामद किया गया है। अधेड़ की पहचान उसके कपड़ों से की गई है। परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे लेकिन किसी पर आरोप नहीं लगाया है। उधर पुलिस घटना को सामान्य मौत मान रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र में ग्राम तेरवा निवासी श्रीराम (45) गत 20 अप्रैल की सुबह खेत जाने के बाद लापता हो गया था। परिवारीजन के तलाश करने पर भी उसका पता नही चल सका। गुरुवार शाम जानवर चराने निकले ग्रामीणों ने गांव के बाहर जंगल में एक नर कंकाल पड़ा देखा। सूचना पर श्रीराम के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। सुशील ने कंकाल की शिनाख्त अपने पिता श्रीराम के रूप में की। उसने शिनाख्त कपड़ों को देखकर की है। 

परिवारीजन श्रीराम की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया और न ही कोई वजह स्पष्ट की। हत्या के संबंध में कोई तहरीर भी पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि खेत जाने के दौरान श्रीराम को किसी जहरीले जीव ने काट लिया हो जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का यह तर्क ग्रामीणों के गले नहीं उतर रहा है। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। थानाध्यक्ष संदीप सिंह के मुताबिक हर आशंका पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें