चोर मंगलवार रात शहर के रोटी गोदाम मोहल्ले के पास एक फार्म में लगे चंदन के छह पेड़ काट ले गए। सुबह जानकारी होने पर पेड़ मालिक ने पुलिस को सूचना दी। इन पेड़ों की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रोटी गोदाम निवासी मो. यासिर का घर के पास ही फार्म है। जिसमें चंदन के 12 पेड़ लगे थे। बताते हैं कि मंगलवार रात चोरों ने चंदन के छह पेड़ काट लिए। कई पेड़ों को आधा काटा जा चुका था। चोरों ने उसकी बेशकीमती लकड़ी भी पार कर दी।
चोरी गए चंदन की कीमत पेड़ मालिक ने छह लाख बताई है। पेड़ चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इंस्पेक्टर परशुराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।