फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से पंपिंग सेट दुकान में लगी आग

Sat, 15 Apr 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलती कार से जिंदा बचकर निकले पांच लोग - फोटो : self
विज्ञापन
मिश्रिख कस्बे में महंत पुलिया के समीप स्थित स्टोर में लगी आग से पंपिंग सेट की दुकान जलकर राख हो गई। हादसे में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। लपटों में इंजन के साथ पाइप आदि सामान जल गया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात मिश्रिख नीमसार रोड पर महंत पुलिया के समीप स्थित स्टोर में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आग लगने का पता चला। दुकानदार व आसपास के लोगों ने किसी तरह लपटों पर काबू पाने की कोशिश लेकिन लपटें बेकाबू देख तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई।

टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।आग से लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदार अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि आग से दुकान में रखे 11 नए इंजन जल गए। साथ ही आठ क्विंटल पाइप व मोबिल आयल जल गया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें