फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भैंसों से टकराई कार, सात जख्मी

Wed, 31 May 2017 11:45 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे कार सवार लोग रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर थानगांव चौराहे के पास सड़क पर जा रही तीन भैंसों से टकरा गए, जिससे कार सवार सात लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी रेउसा ले जाया गया, जहां से कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। तंबौर के नरना गांव निवासी जयवीर सिंह अपनी कार से मंगलवार शाम एक शादी समारोह से लौट रहा था।

उसके साथ पत्नी ममता सिंह, दो बेटे आर्यवीर व राजवीर, पुत्री अंशिका सिंह व साथी श्यामू व कलीम भी थे। जब ये लोग कार से रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर थानगांव चौराहे के पास पहुंचे, तभी सड़क से गुजर रहीं तीन भैंसों से इनकी कार टकरा गई।
विज्ञापन


जिससे कार सवार तीनों लोग जख्मी हो गए। वहीं मवेशी भी चोटिल हो गए। इन लोगों को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया, जहां से कलीम व ममता सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें