फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ यात्रियों से भरी जीप टैंपो से टकराई, 13 जख्मी

Wed, 31 May 2017 11:41 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य से बुधवार को दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी जीप बिसवां मार्ग पर एक टैम्पो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप अनियंत्रित होकर पलट गई और टैम्पो कुछ दूर खड्ड में जा गिरा।
विज्ञापन


हादसे में जीप सवार 11 लोग जख्मी हो गए। वहीं टैम्पो चालक व हेल्पर भी जख्मी हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

थानगांव के बरा कम्हरिया गांव निवासी मुन्ना सिंह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ बुधवार को नैमिषारण्य दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय खैराबाद में बिसवां मार्ग पर जीप सामने से आ रहे टैम्पो से टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप नियंत्रित होकर पलट गई, जबकि टैम्पो खड्ड में जा गिरा। हादसे में जीप सवार मुन्ना सिंह (45), उसकी पत्नी मंजू सिंह (40), पुत्री बिट्टी सिंह (16) व परिवार की ही प्रियंका सिंह (22) पुत्री जितेंद्र सिंह, मधु सिंह (18) पुत्री सूबेदार सिंह, विनीता (15) पुत्री प्यारेलाल व खीरी के ईसानगर इलाके के सैनापुर निवासी रिश्तेदार गायत्री सिंह (30) पत्नी त्रिभुवन सिंह, गुड़िया (33) पत्नी राममूर्ति, शिव नारायन सिंह (50), माधुरी (45) पत्नी शिवनारायन सिंह, रामकोट के पुरैना निवासी विमल (40) पुत्र श्याम मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में टैम्पो चालक खैराबाद के गढ़ी दरवाजा निवासी सर्वेश (25) व खैराबाद के रौजा दरवाजा निवासी हेल्पर शादाब भी जख्मी हो गए। सभी घायलों को आननफानन में जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें