फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेरा ब्लॉक मुख्यालय

Wed, 29 Jul 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां बकाया मनरेगा मजदूरी न मिलने से भड़के मजदूरों ने बुधवार को संगतिन मजदूर संगठन के बैनर तले ब्लॉक मुख्यालय का घेराव किया। करीब एक घंटे तक प्रशासन विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस दौरान कोई अधिकारी उनसे बातचीत करने नहीं आए। काफी इंतजार के बाद मजदूर वापस चले गए। गुरुवार को फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी।

विकासखंड के ग्राम पखरपुर के मनरेगा मजदूरों का कहना है कि जून माह में पिपरहिया तालाब की खोदाई की गई थी। जिसमें 183 मजदूरों ने 11 दिन काम किया था।

जिसका अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। खोदाई करने के बाद बारिश हो चुकी है। काम के सत्यापन में खेल किया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा खेत के समतलीकरण में 600 मजदूरों ने 12 दिन काम किया था। इसका भी भुगतान लंबित पड़ा है। चमरहिया तालाब की खोदाई में एक सैकड़ा मजदूरों की दो दिन की हाजिरी गायब की जा रही है।

भुगतान न मिलने से आर्थिक समस्याएं आ गई हैं। इसकी कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इससे परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। मांग की बकाया भुगतान जल्द कराया जाए। इस मौके पर रामखेलावन, मनोहर, चंद्रभान, माया, मुरली, कामता व विष्णु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें