फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत, दो जख्मी

Thu, 18 May 2017 10:36 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
एक्सीडेंट के बाद घटना स्थल पर लगी की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल से घर जा रही छात्रा को गुरुवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार हरदोई जिले के दो युवक जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी पिसावां में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।  
विज्ञापन


पिसावां के गुरसंडा गांव निवासी साक्षी मिश्रा उर्फ गोपी (13) पुत्री रविकांत कस्बे के चाइल्ड हेराल्ड इंटर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा थी। गुरुवार को वह साइकिल से स्कूल से घर लौट रही थी।

जब वह मिश्रिख मार्ग पर नेवदिया गांव के पास पहुंची, तभी मिश्रिख की ओर से जा रहे बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन


वहीं बाइक सवार युवक हरदोई के टड़ियावां इलाके के बेहटी गांव निवासी सौरभ (28) पुत्र अर्जुन व प्रदीप उर्फ दीपू (25) पुत्र मुंशी भी जख्मी हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर छात्रा व बाइक सवार दोनों युवकों को सीएचसी भेजा।

सीएचसी में हालत गंभीर देख छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां छात्रा ने दम तोड़ दिया। जबकि दोनों युवकों का सीएचसी पिसावां में उपचार चल रहा है। उनके परिवारीजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने साइकिल व बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें