फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में लगी आग, 1.10 लाख का नुकसान

Thu, 18 May 2017 10:33 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संदना में गुरुवार को खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। लपटें भड़कने से घर में रखी नकदी, जेवर समेत करीब 80 हजार रुपये का माल जलकर राख हो गया। वहीं तंबौर इलाके के बसंतपुर गांव में भी सिलेंडर में आग लगने से करीब 30 हजार रुपये का सामान जल गया। 
विज्ञापन


संदना इलाके के दहिलरा गांव में मनोहर लाल के घर गुरुवार को खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। बताते हैं कि लीकेज की वजह से सिलेंडर में आग लग थी। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, 45 हजार की नकदी, जेवर सहित करीब 80 हजार रुपये का माल जल गया।

ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। बताते हैं कि मनोहर लाल के बेटे सरवन कुमार की शादी 21 मई को होनी है। इसके अलावा तंबौर इलाके के बसंतपुर गांव निवासी सुरेंद्र के घर गुरुवार को उसकी पत्नी चाय बना रही थी। इसी दौरान लीकेज की वजह से सिलेंडर में आग लग गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे में किचन में रखा करीब 30 हजार रुपये का सामान जल गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें