फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ लूटकांड का खुलासा, दो बदमाश दबोचे

Tue, 22 Mar 2016 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
चार दिन पूर्व कोतवाली इलाके में तीन सराफा व्यापारियों से हुई कैश व नकदी लूटकांड का मंगलवार को क्राइम ब्रांच व महोली पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूट को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर एक कार, तमंचा व पांच सौ ग्राम चांदी बरामद की है। पकडे़ गए आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के भी नाम बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सीओ सदर उमाशंकर सिंह ने बताया कि पिसावां में ज्वैलर्स का काम करने वाले आनंद, मनीष व श्रीराम शनिवार को कार से दुकानें बंद कर महोली आ रहे थे। इसी बीच मोनू फार्म के पास बाइकों व कार पर सवार पांच बदमाशों ने असलहों के बल पर 60 हजार नकदी व जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का माल लूट लिया था।

सीओ ने बताया कि इस घटना का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच टीम व महोली पुलिस को लगाया गया था। दोनों टीमों ने मंगलवार को बड़ागांव के मितौली तिराहे के पास से खीरी के मैलानी क्षेत्र के गंगापुरवा निवासी अमित राठौर, इसी जिले के ढखेरवा निवासी आलोक राय को एक कार, देशी तमंचा दो कारतूस व 500 ग्राम चांदी के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन


इन लोगों ने अपने तीन अन्य साथियों महोली के चतुरैया निवासी रविकांत शुक्ला, पिंकू तिवारी का नाम बताया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया कि रविकांत शातिर अपराधी है। उस पर 20 हजार का इनाम है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें