फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन तस्करों ने पुलिस पर झोंका फायर

Tue, 05 Jan 2016 10:56 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने डीएम आवास में लगे चंदन के पेड़ काटने आए बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस कर्मी ने भी गोली चलाई। जवाबी फायरिंग होते ही बदमाश चंदन के पेड़ का कटा हुआ बोटा छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। खबर पाकर एएसपी, सीओ व शहर कोतवाल ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शहर में ऑफिसर कॉलोनी के निकट ही जिलाधिकारी का पुराना आवास है। इसमें ईवीएम मशीनें रखीं हैं। ईवीएम की सुरक्षा के लिए वहां हर वक्त पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं।
विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात आरक्षी सतीश कुमार व एके सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात अचानक बंगले की बिजली गुल हो गई। कुछ देर बाद डीएम बंगले में ही लगे चंदन के पेड़ काटे जाने की आहट मिली।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर जाकर पुलिस कर्मियों ने पेड़ काटने वालों को ललकारा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। उधर, पुलिस कर्मियों ने भी जवाब में फायरिंग की। इस पर बदमाश चंदन के पेड़ का कटा हुआ बोटा छोड़कर भाग निकले।

जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। खबर पाकर एएसपी जेपी सिंह, सीओ सिटी राहुल मिठास, इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। सीओ राहुल मिठास का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें