फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत पर हंगामा

Sun, 23 Jul 2017 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में रविवार को एक नवजात की मौत होने पर परिवार ने जमकर हंगामा किया। परिवार ने महिला अस्पताल के स्टाफ व डॉक्टर पर रुपये मांगने व रुपये न देने पर गर्भवती से मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले की जानकारी न होने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


कमलापुर के ग्राम पीर नगर निवासी कमलेश की पत्नी रूपा (25) को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां पर नवजात की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

परिवार का कहना है कि पहले डॉ. रितु व स्टाफ के लोगों ने 20 हजार रुपये की मांग की। जब परिवार ने रुपयों की व्यवस्था न हो पाने की बात कही। तो डॉक्टर व स्टाफ ने गर्भवती की पिटाई की। इससे गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। वहीं डॉक्टर व स्टाफ का कहना है कि महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया है।
विज्ञापन


महिला को जब अस्पताल लाया गया था, तभी उसकी हालत खराब थी और ब्लीडिंग हो रही थी। करीब आधा घंटे तक परिवार ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा और डॉक्टर व स्टाफ पर पिटाई व अभद्रता करने का आरोप लगाया। वहां मौजूद लोगों ने समझा कर परिवार को शांत किया। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी घटना की जानकारी न होने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें