फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर मथुरा में दूसरे दिन भी डकैतों का आतंक

Thu, 16 Jun 2016 10:50 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
रामपुर मथुरा क्षेत्र में बुधवार रात दूसरे दिन भी डकैतों का आतंक दिखा। यहां डकैतों ने रिटायर्ड फौजी के घर धावा बोल दिया। लूटपाट का विरोध करने पर मां-बेटे को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। डकैत घायल मां-बेटे को एक कमरे में बंद कर करीब डेढ़ लाख का माल लूटकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन


घायलों को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। मंगलवार रात भी क्षेत्र के छेद्दू पुरवा गोंडा देवरिया में डकैतों ने लूटपाट के बाद हथगोले से हमला कर गृहस्वामी को मौत के घाट उतारा दिया था।

थाना क्षेत्र के खैरपुर जरावन निवासी लखविंदर सिंह रिटायर्ड फौजी थे। उनकी मौत के बाद पत्नी अमरजीत कौर (55) व पुत्र सतनाम (20) खेत में घर बनाकर रहते हैं। बुधवार रात मां-बेटे चारपाई पर सो रहे थे। बुधवार देर रात आठ सशस्त्र डकैतों ने घर में धावा बोल दिया। डकैतों ने सो रहे मां-बेटे को असलहे के बल पर दबोच लिया।
विज्ञापन


दोनों ने विरोध किया तो बदमाशों ने असलहों के बट व डंडों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। घर की चाभी हासिल करने के बाद डकैतों ने 15 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवर, कपड़े आदि समेट लिए। माल हाथ में आने के बाद बदमाशों ने दोनों के हाथ व मुंह बांधकर कमरे में बंद कर दिया और भाग गए।

उधर, डकैतों के जाने के बाद किसी तरह से सतनाम ने शोर मचाकर अपने पड़ोसी जरनैल सिंह को आवाज दी। गुहार पर पहुंचे जरनैल ने दोनों को किसी तरह बंधनमुक्त किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

यहां से डॉक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सीएचसी पहुंचे मां व बेटे ने बताया कि डकैत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल समेट ले गए हैं। उधर, क्षेत्र में ताबड़तोड़ डकैती की घटनाओं से लोगों में दहशत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें