फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से किशोर की मौत

Thu, 13 Aug 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोन नदी में बुधवार को एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद देर शाम उसका शव उतराता मिला। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


हालांकि मृतक के परिवारीजन घटना पर संदेह जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हादसा रामकोट थाना क्षेत्र में हुआ।

रामकोट इलाके के खैरेपारा निवासी सत्यम उर्फ मुन्ना (17) 10 अगस्त को तालगांव के मदनापुर ननिहाल गया था। वहां पर वह बुधवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ नहाने चला गया।
विज्ञापन


इसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर वह डूब गया। साथ में नहा रहे बच्चों ने दौड़कर गांव वालों को खबर दी। जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। मृतक के परिवारीजन घटना पर संदेह जता रहे हैं, लेकिन उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें