फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने से मना करने पर पत्नी को मारी गोली

Mon, 12 Oct 2015 11:33 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में महिला के भाई ने उसके पति, देवर व सौतेले पुत्र को नामजद किया है। गोली लगने से जख्मी महिला को उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बताते हैं कि सकरन क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी सावित्री उर्फ विद्यावती (45) पत्नी श्रीराम का उसके पति श्रीराम से विवाद चल रहा था। जिसके कारण वह अपने मायके सकरन निवासी भाई परशुराम के यहां रह रही थी। परशुराम के मुताबिक शनिवार को सावित्री को जानकारी मिली कि उसका पति जमीन बेच रहा है।

इस पर वह रविवार को ससुराल जा पहुंची। वहां उसने जमीन बेचने का विरोध किया। जिसके चलते उसके पति, देवर व सौतेले बेटे ने पिटाई की और बाद में उसे पति ने गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे बिसवां सीएचसी ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना को लेकर परशुराम ने बहन के पति श्रीराम, देवर राधेश्याम व सौतेले बेटे संदीप के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का लखनऊ में उपचार चल रहा है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें