प्रशासन व ऑयल कंपनियों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मंगलवार को तीन पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। घंटों जांच के बाद पंप संचालकों को क्लीन चिट दे दी गई।
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रतीराम ने तेल कंपनियों के अधिकारियों, इंजीनियरों, बांट माप व पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ हमारा पेट्रोल पंप गाजीपुर में छापेमारी की।
यहां टीम ने करीब चार घंटे तक मशीनों को देखा और चिप की तलाश की, लेकिन टीम के हाथ कुछ नहीं लगा। अधिकारियों ने लीटर में तेल भी नापकर देखा। इस दौरान सब कुछ दुरुस्त मिला।
जिसके बाद अधिकारियों ने पंप संचालक को क्लीन चिट दे दी। यहां छापामारी करने के बाद टीम ने हमारा पेट्रोल पंप कचनार में छापेमारी की। यहां भी दो घंटे जांच के बाद पंप संचालक को क्लीन चिट दे दी गई। इसी तरह से टीम ने जायसवाल फीलिंग स्टेशन खैराबाद में छापेमारी की। यहां भी घंटों जांच पड़ताल की गई, जिसके बाद सब कुछ दुरुस्त मिला।