फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर में लगाई आग

Sun, 28 Aug 2016 11:08 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लपटों में राख हुआ सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरगांव थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक मकान में आग लगा दी। घटना का कारण कोटे के चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित ने तहरीर दी है। ग्राम जोड़ौरा निवासी सुशील कुमार मिश्रा का परिवार शनिवार रात घर में सो रहा था। आधी रात उसके छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन


लपटें देख परिवार के सदस्य शोर मचाते हुए घर के बाहर भागे। उधर, पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर व उसमें रखा सामान जलकर राख हो चुका था।

सुशील की पत्नी महेश्वरी मिश्रा ने ग्राम प्रधान लालता प्रसाद व उनके कई साथियों पर आगजनी का आरोप लगाया है। घटना का कारण कोटे के चुनाव की रंजिश बताई है। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रधान व कई अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें