फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पिकेट फूंकी, वाहनों में तोड़फोड़

Sat, 17 Oct 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालगांव के मेंहदीपुरवा स्थित स्कूल जा रही एक छात्रा को सड़क पार करते समय एक मोरंग लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के नीचे आकर छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को वाहन समेत पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी लेकिन काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर लोग भड़क उठे और मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस पिकेट फूंक दी।

कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ देर बाद पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने लोगों को मनाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम खुलवाया। लाठीचार्ज में कई लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने 15 नामजद समेत 250 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तालगांव के जिमनिया मजरा दानियालपुर निवासी राम नरेश की पुत्री पूनम (14) मेंहदीपुरवा स्थित दीनदयाल बंशीधर बाल विद्या निकेतन की कक्षा दस की छात्रा है।

शनिवार सुबह पूनम अपनी तीन बहनों अल्का, मालती व मीरा के साथ अलग-अलग साइकिलों से स्कूल जा रही थी। सभी छात्राएं लहरपुर-सीतापुर मार्ग पर मेहंदीपुरवा कस्बे में इलाहाबाद बैंक के समीप पहुंची थीं, तभी एक तेज रफ्तार मोरंग लदे ट्रक ने सड़क पार करते समय पूनम की साइकिल में टक्कर मार दी।

पूनम साइकिल समेत ट्रक के नीचे आकर गंभीर रूप घायल हो गई। मौके पर दौड़े ग्रामीणों ने ट्रक चालक को गाड़ी समेत पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। बावजूद इसके पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

करीब एक घंटे तक वह मौके पर ही पड़ी कराहती रही। इस बीच सूचना पाकर स्कूली छात्र व ग्रामीण भी जमा हो गए। पुलिस की लापरवाही के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने लहरपुर-सीतापुर मार्ग जाम कर दिया।

इससे कई वाहनों का काफिला लग गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कई बसों व ट्रकों के शीशे तोड़ दिए और मेंहदीपुरवा स्थित पुलिस पिकेट फूंक दी। सूचना पाकर एसडीएम व सीओ लहरपुर मौके पर पहुंचे। लहरपुर व तालगांव पुलिस के साथ ही पीएसी भी पहुंच गई।

पुलिस ने पहले लोगों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में मेंहदीपुरवा निवासी विमलेश समेत कई लोग चोटिल हो गए। करीब तीन घंटे बाद किसी तरह बवाल शांत हो सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें