भोलू गैंग के दो बदमाशों को दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात जोगिया खेड़ा नहर पुल के पास से छह मार्च की रात्रि में महोली थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर गांव में तीन लोगों से हुई लूट के दौरान एक की हत्या में शामिल तीन अभियुक्तों को मय आलाकत्ल गिरफ्तार किया है।
उनके कब्जे से दो तमंचा, एक साइकिल, दो मोबाइल व जेवरात बरामद हुआ है। बताते चलें कि टीकर टिकरा निवासी सुरेश चौरसिया को नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाकर साइकिल व मोबाइल लूट लिया था।
उसके बाद अम्बेडकर नगर गांव में किरन गौतम के घर में लूटपाट कर पड़ोस में रहने वाले भारत के घर पर बदमाशों ने धावा बोल दिया था। जिसमें भारत के बीस वर्षीय भाई ऊदन के विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
भारत व पत्नी रेशमा को गम्भीर रूप से घायल कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें पुलिस ने पहले ही पीतमपुर ग्रंट निवासी भैया लाल शुक्ला व शिशिर नगर निवासी बंधू एवं अंगा यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।